योगिक डाइट क्या है -Yogic Diet kya hai

योगिक डाइट  एवं न्यूट्रिशन किस प्रकार स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याओं का हल है ?

योग एक आध्यात्मिक साधना है यदि सटीक तरीके से करी जाए तो विज्ञान की भांति सटीक परिणाम की प्राप्ति होती है | इससे मस्तिष्क एवं शरीर में आनंद का भाव उजागर हो जाता है | स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है | अतः समग्र स्वास्थ्य की प्राप्ति में भोजन एक मुख्य कारक की भूमिका निभाता है | योगिक डाइट से तात्पर्य है सही को चुनना एवं उसी को ग्रहण करना नाकि भूखा रह के स्वयं को तरसाना |

योगिक डाइट को जीवन में सम्मिलित करने के क्या लाभ हो सकते हैं ? यहां पर थोड़ी चर्चा करते हैं :

शारीरिक संरचना सभी मनुष्यों की एक दूसरे से भिन्न-भिन्न होती है | यहां तक की एक व्यक्ति के अंगूठे का निशान दुनिया में किसी भी दूसरे व्यक्ति के अंगूठे के निशान से नहीं मिलता | शारीरिक आवश्यकताएं भी भिन्न-भिन्न है तथा सभी की भिन्न-भिन्न जीवन शैलियाँ भी है | तर्क के आधार पर एक ही खाने की थाली सभी लोगों के लिए उपयुक्त हो यह संभव नहीं है | एक व्यक्ति के लिए जो स्वास्थ्यवर्धक है वहीं दूसरे व्यक्ति के अस्वस्थ होने का कारण भी बन सकता है | अतः प्रत्येक व्यक्ति के लिए हेल्दी ईटिंग की परिभाषा अलग-अलग हो सकती है |

भोजन न सिर्फ शरीर को प्रभावित करता है बल्कि मानसिक भावनाओं को भी प्रभावित करता है | नवीन शोध बताते हैं कि भोजन का आपकी सफलता या असफलता दोनों के निर्धारण में हाथ होता है | चाहे वह रोजमर्रा का काम हो, वर्क लाइफ बैलेंस हो, आपकी एकेडमिक परफॉर्मेंस हो, आपके परिवार जनों से आपके संबंध हो, इत्यादि | योगिक डाइट प्लान में न्यूट्रिशन का एक संतुलित तथा श्रेष्ठ अनुपात होता है तथा वह भी सभी उम्र के व्यक्तियों के लिए | अतः योगिक डाइट प्लान जीवन में सफलता दिलवाले में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | योगिक डायट न सिर्फ रोगों की रोकथाम या उन्हें रोकने में सक्षम है बल्कि यदि कोई रोग हो जाए तो उसको ठीक करने में भी एक औषधि का काम करती है |

चाहे जो कोई भी साध्य या असाध्य या अंजाना रोग क्यों ना हो,योगिक डाइट एक सटीक रामायण की तरह कार्य करती है | योगिक डाइट सात्विक होती है जिसमें आयुर्वेद एवं न्यूट्रिशन का समावेश होता है | परिणाम स्वरुप समग्र स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है | योगावास में हमारे विशेषज्ञ न्यूट्रीशनिस्ट आपकी निजी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए न्यूट्रिशस योगिक डाइट प्लान बनाते हैं जिससे आपका मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वास्थ्य दोनों ही सर्वोत्तम स्थिति की और बढ़ सके |

हमारे सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट की टीम कस्टमाइज्ड डायट प्लांस बनाती है जो कि ठीक आपकी निजी शारीरिक एवं मानसिक आवश्यकताओं के अनुरूप होता है | हम योग विज्ञान,आयुर्वेद एवं न्यूट्रिशन विज्ञान आधारित डायट प्लांस बनाते हैं | हमारा प्रयास रहता है कि आप स्वस्थ जीवन शैली को अपनाये इस हेतु हमारे विशेषज्ञ आपको सलाह देते हैं | हमारा उद्देश्य होता है कि प्रत्येक व्यक्ति विशेष अपनी परिपूर्ण क्षमताओं का उपयोग कर सके तथा शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक ऊंचाइयां को छू सके | हमारी टीम का उद्देश्य यह भी है कि आप स्वास्थ्यवर्धक जीवन शैली को अपनाए जिससे आपको समग्र स्वास्थ्य की प्राप्ति हो सके |

हमारे ऑनलाइन डाइट प्रोग्राम्स की जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें

योगिक डाइट प्रोग्राम्स