बच्चों की योगिक डाइट-Bacchon kee Yogic Diet
बच्चों के लिए योगिक डाइट की आवश्यकता क्यों है ?
सर्वप्रथम हम यहां बच्चों की आयु वर्ग का वर्गीकरण कर लेते हैं | बच्चों की आयु का वर्गीकरण 4 से 12 वर्ष के बच्चों का है | जैसा कि हम सभी मानते हैं कि बाल्यावस्था ही बच्चों के शारीरिक, मानसिक भावनात्मक एवं सामाजिक विकास की आधारशिला होती है | इस आधारशिला को मजबूत बनाने में न्यूट्रिशस भोजन का महत्वपूर्ण योगदान होता है | समुचित न्यूट्रिशन ही तय करता है कि बच्चों की आधारशिला कितनी मजबूत होगी,जिस पर आगे चलकर उनके विकास का भवन बनेगा | यह बच्चे जो भोजन एवं जीवनशैली अपनाएंगे उसका प्रभाव भविष्य में उनके शारीरिक,मानसिक एवं अन्य विकासात्मक आयामो के रूप मे जरूर दिखाई देगा | यह भी आवश्यक है कि बच्चों को जो हम ऑप्शन दे भोजन के रूप में,उसे वे सहर्ष स्वीकार करें सहर्ष स्वीकार किए गए भोजन के माध्यम से बच्चों में भोजन को स्वीकार करने की भावना का विकास होगा | एवं इसी स्वीकार्य भाव के कारण बच्चों के प्रभावशाली व्यक्तित्व का निर्माण होगा |
योगावास में एक टीम के रूप में हमारी दृढ़ मान्यता है कि स्वास्थ्यवर्धक भोजन के प्रति बच्चों की स्वयं की रुचि उत्पन्न होनी चाहिए | स्वास्थ्यवर्धक भोजन के प्रति रुचि के कारण बच्चे स्वस्थ जीवन शैली के प्रति भी जागरूक हो पाएंगे | बच्चे यदि स्वास्थ्यवर्धक भोजन लेंगे तो भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के होने की संभावना भी उनके जीवन में कम होगी |
बच्चों में प्रतिदिन की संतुलित भोजन संबंधी संतुलित आवश्यकताओं के अतिरिक्त, हम निम्नलिखित आयामों पर भी कार्य करते हैं :
- बच्चों को किसी रोग विशेष के निदान मैं सहायक पोषक भोजन |
- किसी विशेष पोषण संबंधी आवश्यकता की पूर्ति हेतु फूड प्लांस देना |
- बच्चों को प्रतिबंधित भोजन देने की किसी विशेष परिस्थिति मे फूड प्लान देना |
न्यूट्रिशस संतुलित एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन से बच्चों को होने वाले लाभ
- बच्चों को आनंद की अनुभूति होगी एवं यही आनंद उनके जीवन में भी स्पष्ट दिखाई देगा |
- बच्चों की बाल्यकाल से युवावस्था तथा युवावस्था से प्रोढ की ओर जाने की यात्रा सुगम होगी |
- बच्चों को उन सभी न्यूट्रिशंस की प्राप्ति होगी जो कि उनके बढ़ने एवं विकास के लिए अति आवश्यक हैं |
अभिभावक एवं गार्जियन के रूप में हमारा दायित्व है कि बच्चों की रुचि स्वास्थ्यवर्धक भोजन की और हो सके, जिससे स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की और वह अग्रसित हो पाए | हमारे विशेषज्ञ न्यूट्रीशनिस्ट की टीम उनके द्वारा बनाए गए फूड प्लांस के माध्यम से आपको जानकारी साझा करेंगी कि किस प्रकार से आप बच्चों के लिए स्वास्थ्यवर्धक स्वादिष्ट न्यूट्रिशस एवं सबसे बड़ी बात बच्चों का रुचिकर भोजन बच्चों की थाली में परोस सकते हैं | हम इस बात का विशेष ध्यान रखते हैं कि आपका बच्चा न्यूट्रिशस भोजन को स्वाद लेकर खाए |
योगावास में हमारा दृष्टिकोण योगिक भोजन का है,जो की रोगों के निदान में सहायक हो | आपके बच्चों के लिए फूड प्लांस बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखते हैं कि आपके बच्चों की भोजन संबंधी आदतें एवं परिपाठी क्या है ? इसके उपरांत हम संतुलित एवं आवश्यक योगिक भोजन की जानकारी आपको देते हैं | इसके अतिरिक्त हमारे योगिक भोजन एवं फूड प्लांस योग विज्ञान,आयुर्वेद एवं न्यूट्रिशन विज्ञान पर आधारित होते हैं | जिनका उद्देश्य संतुलित एवं समग्र न्यूट्रिशन देना होता है |
प्रोग्राम कॉस्ट
7000/- for 1 विस्तृत फ़ूड प्लान
- 1 वौइस् कॉल प्लान के पहले
- 1 वौइस् कॉल प्लान के बाद
फ़ूड प्लान के लिए यहां एनरोलमेंट करें