योग से मानसिक स्वास्थ्य-Yog se Maansik Swasthya

योग से मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए आप हमारे मेंटल हेल्थ प्रोग्राम्स की सेवाएं ले सकते हैं |

मेंटल हेल्थ समग्र स्वास्थ्य को प्राप्त करने की कुंजी है | अतः हमने योगावास के प्रोग्राम्स में मेंटल वेल बीइंग को सम्मिलित किया है | एक स्वस्थ मस्तिष्क ही स्वस्थ शरीर को अस्तित्व में रहने देता है | और जब हम योगिक परिपेक्ष में सोचते हैं तो पाते हैं कि प्राचीन भारतीय ऋषियों द्वारा योग के जितने भी स्क्रिप्चर्स बनाए गए उन सभी में मानसिक स्वास्थ्य को एक योग साधक के लिए महत्वपूर्ण माना गया |

उपरोक्त वर्णित के विषय में स्पष्टता आ जाए अतः योग की कुछ परिभाषाएं देखते हैं : महर्षि पतंजलि ने योग सूत्र में कहा योगा चित् वृत्ति निरोध: अर्थात योग मस्तिष्क में उठने वाली वृतियों को रोक देता है | श्री कृष्ण ने गीता में कहा योग: कर्मसु कौशलम् अर्थात योग कार्य संपादन में की गई दक्षता है | योग के द्वारा मस्तिष्क, भावनाएं,मन,शरीर एवं सांस सभी को उच्चतम स्तर पर समन्वित कर दिया जाता है | परिणाम स्वरुप जीवन में एक समग्रता आ जाती है | वर्तमान समय के योग गुरु श्री श्री रविशंकर कहते हैं कि योग केवल एक्सरसाइज और आसन नहीं है | यह तो एक भावनात्मक समाहित्ता है एक आध्यात्मिक उच्चता है जिसमें एक मिस्टिक एलिमेंट समाहित होता है तथा जिसकी वजह से हमें कुछ-कुछ झलकियां उसकी दिखाई पड़ती है जो हमारे सोच विचार की सभी सीमाओं से परे है | यहां हमने देखा कि योग की सभी परिभाषाओं में मानसिक स्वास्थ्य को बड़ा उच्च स्थान दिया गया है | हम योगावास की सेवाओं के माध्यम से उपरोक्त वर्णित सभी को एक स्ट्रक्चर्ड रूप देते हैं | निम्नलिखित डाटा के माध्यम से भी आप समझ पाएंगे कि मानसिक स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखने में एक प्रोफेशनल की भूमिका क्यों महत्वपूर्ण होती है :

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ सर्वे के अनुसार वैश्विक स्तर पर 3 से 19 प्रतिशत व्यक्तियों को एंजायटी डिसऑर्डर रहता है | भारत के नेशनल मेंटल हेल्थ सर्वे 2016 के अनुसार पब्लिक हेल्थ पॉलिसी में मेंटल हेल्थ पॉलिसी तथा उसके इंप्लीमेंटेशन में गैप पाया गया | एंजायटी डिसऑर्डर्स का ट्रीटमेंट गैप 82.9% था |

योगावास में हम मेंटल वेल बीइंग सेवाओं को योग एवं साइकोलॉजिकल पर्सपेक्टिव दोनों से ही देखते हैं | वर्तमान में हमारे प्रोग्राम्स के अंतर्गत हम स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए साइकोथेरेपी प्रदान करते हैं नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अधिक जानकारी पाइए |

 

साइकोथेरेपी फॉर स्ट्रेस मैनेजमेंट