ऑनलाइन मैडिटेशन क्लासेस- Online Meditation Classes

आइए समझते हैं की हमारे लिये ऑनलाइन मैडिटेशन क्लासेस क्यों आवश्यक हैं |

जब हम इस संसार को समझने का प्रयास करते हैं तो मस्तिष्क हर तरफ से प्रति ध्वनित होने लगता है | किंतु एक व्यक्ति जिसे इस संसार में सहजता से समझा जा सकता है वह है आप स्वयं | जब व्यक्ति स्वयं का संपूर्ण अनुभव कर लेता है तब ही स्वयं की कमजोरियों को रूपांतरित कर पाता है | वह व्यक्ति समझ पाता है कि संसार में सब कुछ प्रतिपल बदल रहा है हमारी इच्छाएं भी प्रतिपल बदल रही है |

योग हमें हमारे आंतरिक प्रकाश में उतरने के रास्ते को दिखाने का यंत्र है मेडिटेशन हमें इस संसार में हमारे होने की स्थिति एवं जीवन के बारे में सुस्पष्ट अनुभव प्रदान करता है | किंतु मैडिटेशन ध्यान कैसे किया जाए ? हमारी ऑनलाइन मैडिटेशन की क्लासेस आपको मैडिटेट  करने की सटीक विधियां बताती है जो कि आप आसानी से कर सकते हैं | आप मस्तिष्क की आनंद अवस्था को प्राप्त कर पाते हैं एवं संसार में रहते हुए बड़ी से बड़ी जीवन की घटनाओं को सहज शांत भाव से अनुभव कर पाते हैं |

आप हमारी मेडिटेशन की ऑनलाइन लाइव क्लासेज को योग गुरु ऋषि के सानिध्य में करिए आप पाएंगे कि योग विज्ञान का चिरकाल से चला आ रहा मैडिटेशन ध्यान आपके जीवन को आनंद के शिखर की ऊंचाइयों प्रदान करेगा |

 

 

ऑनलाइन मैडिटेशन क्लास के लाभ

मैडिटेशन के शारीरिक लाभ

सर्वप्रथम आपके मैडिटेशन के अभ्यास में नियमितता आती है 

आपका शरीर रासायनिक रूप से संतुलित व्यवहार करने लगता है

आपकी ग्रंथियां ग्लैंडस अपने श्रेष्ठतम स्तर पर कार्य करने लगती हैं जिससे आपका एंडोक्राइन सिस्टम श्रेष्ठतम हो जाता है

ब्लड प्रेशर का स्तर मैडिटेशन से सही बना रहता है

शरीर की स्वेत रुधिर कणिकाएं (डब्ल्यूबीसी )का स्तर उच्च बना रहता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

मैडिटेशन से मसल्स रिलैक्स होते हैं वह शरीर में शांति आनंद व समत्व का भाव बना रहता है

शरीर की वाइटल एनर्जी चैनेलाइज्ड होती है इससे शरीर की सभी कोशिकाओं सेल्स में ऊर्जा का श्रेष्ठ वितरण बना रहता है

मैडिटेशन से शरीर, मन, मस्तिष्क में एक स्पूर्ति ताजगी व आनंद का भाव बना रहता है

 

मैडिटेशन के मानसिक स्तर पर लाभ

मैडिटेशन से मस्तिष्क सजग एवं सही मायने में जागृत होता है जिसका शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

मैडिटेशन से हैप्पी हार्मोन स्रावित होते हैं जो कि प्रसन्न चित्त हेतु आवश्यक हैं

मैडिटेशन से मस्तिष्क शांति एवं आनंद की अवस्था में आता है | एवं मैडिटेशन से चित्त परम आनंद की अवस्था प्राप्त कर पाता है

मैडिटेशन से मस्तिष्क की एकाग्रता बढ़ती है जिससे जीवन में भी एकाग्रता बढ़ती है

मैडिटेशन मस्तिष्क में अनवरत चलते रहने वाले विचारों को शांत एवं कम करता है इससे आनंद की अवस्था आती है.

मैडिटेशन से मस्तिष्क अनावश्यक सोचने की आदत से मुक्त हो पाता है

 

मैडिटेशन के अध्यात्मिक/स्पिरिचुअल लाभ

मैडिटेशन मस्तिष्क को विचार शून्यता की ओर बढ़ाता है

शून्य मस्तिष्क ही तनाव मुक्त एवं शांत मस्तिष्क होता है

मैडिटेशन आपकी आपसे मुलाकात करवाता है  

मैडिटेशन शरीर मस्तिष्क एवं हमारे स्वयं के मध्य भिन्न-भिन्न होने का अनुभव लाता है

मैडिटेशन एक परम शांति का अनुभव करवाता है यह परम शांति हमें सत्य के मार्ग का दर्शन करवाती है.

मैडिटेशन जीवन के प्रति एक आनंद उमंग व उल्लास को जगाता है जिसका इंतजार हम सभी को जीवन में रहता है

 

ऑनलाइन मैडिटेशन क्लास के मुख्य बिंदु

आप एक नियत समय पर हमारी मैडिटेशन क्लास में लॉगिन कर सकते हैं

हमारे योग के प्रशिक्षक न सिर्फ सर्टिफाइड है बल्कि उन्हें मेडिटेशन करवाने का उन्नत अनुभव भी प्राप्त है

हमारी मेडिटेशन की टेक्निक्स का आधार प्राचीन योग पद्धतियों पर आधारित है, जिन्हें हमारे योग गुरुओं एवं ऋषियों ने प्रतिपादित किया

योग गुरु ऋषि आपकी लाइव मैडिटेशन क्लास लेंगे

संपूर्ण मैडिटेशन सेशन में योग गुरु ऋषि आपको चरणबद्ध तरीके से मार्गदर्शन करते रहेंगे

कृपया नोट करें कि ये ऑनलाइन क्लासेस है एवं कोई भी व्यक्ति विश्व में कहीं से भी इनमें सम्मिलित हो सकता है

 

क्लास टाईमटेबल एंड कॉस्ट

1 हफ्ते में 3 दिन

1 महीने में 12 क्लासेज

4800/- प्रति माह

8:15pm-8:45pm भारतीय समय अनुसार

प्रतयेक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार

ऑनलाइन मेडिटेशन क्लासेस

डिस्क्लेमर