बच्चों की योग क्लास- ऑनलाइन (7 से 10 वर्ष आयु वर्ग)- Bacchon kee Yog Class

बच्चों को योग के द्वारा उन सभी लाभों की प्राप्ति हो सकती है जो की एक प्रोढ़ को होती है | सत्य तो यह है कि बच्चों को एक प्रोढ़ से अधिक लाभो की प्राप्ति हो सकती है | हमारी बच्चों की 7 से 10 वर्ष आयु वर्ग की योग की क्लासेस से बच्चों को विशिष्ट लाभो की प्राप्ति हो सकती है |

मिडिल चाइल्डहुड बच्चों के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान निभाता है | विशेष तौर से उनके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में | इस उम्र के बच्चों की एकाग्रता काफी उन्नत हो चुकी होती है तथा यह बच्चे रफ खेलों में अधिक सक्रिय हो जाते हैं | यहां पर विद्यालय की शिक्षा का आरंभ होने से यह बच्चे बाह्य जगत के संपर्क में आने लगते हैं, जहां पर उन्हें विभिन्न नियमों को मनाना एवं सुनना होता है | इन बच्चों में समानता का भाव विकसित होने लगता है | इन बच्चों का यह संक्रमण का समय होता है जहां उनमें जीवन के विभिन्न आयामों के प्रति आत्मविश्वास को जगाया जा सकता है | यथा मित्रता, शिक्षा संबंधी एवं खेलों के प्रति | यद्यपि बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ वातावरण पैदा कर देना हमारी क्षमता से परे ही रहता है, लेकिन हम बच्चों को सिखाते हैं कि वह बाहरी जगत का सामना आत्मविश्वास एवं आनंदपूर्वक करें | यहां पर योग का साथ इन बच्चों के लक्ष्यों की प्राप्ति में एक महत्वपूर्ण मित्र की भूमिका निभा सकता है | हम यही प्रयास हमारे बच्चों की योग की क्लासेस के द्वारा करते हैं |

योग के द्वारा आपका बच्चा शानदार शारीरिक क्षमताओं को विकसित कर सकता है | एवं साथ ही साथ बेहतरीन मानसिक स्तर को भी प्राप्त कर सकता है |अभ्यास बच्चों को इमोशनली एवं मानसिक दोनों ही तरीकों से किसी भी प्रकार की स्थिति का सामना करने में सक्षम बनाता है, जहां पर हर समय एक अभिभावक के रूप में आप उपस्थित नहीं रह सकते |

यहां हम समझते हैं कि इन बच्चों के द्वारा योग करने से क्या विशिष्ट लाभो की प्राप्ति इन्हे हो सकती है

 

बच्चों को योग से होने वाले लाभ (7 से 10 वर्ष की आयु वर्ग) :

इस उम्र में योगासन बच्चों की हाइट को बढ़ाने में चमत्कारी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं |

इस उम्र में जहां जिज्ञासु प्रवृत्ति अपनी चरम पर होती है,बच्चे योग सूत्रों को आसानी से उच्चारित कर सकेंगे | एवं आत्मसात भी कर सकेंगे | यहीं से उनके एक शानदार व्यक्तित्व के निर्माण की नींव पड़ेगी |

यह बच्चों को मेडिटेशन सीखने का सर्वश्रेष्ठ समय है | इस समय उनकी एकाग्रचित्ता एवं अटेंशन की परिधि श्रेष्ठ विकसित हो सकती है | कुल बात यह है कि इस समय बच्चे मेडिटेशन करने के लिए तैयार है |

 

बच्चों की ऑनलाइन योगा क्लास के मुख्य बिंदु

आपको एक निश्चित समय पर क्लास में प्रवेश के लिए लॉग इन करना होगा 

योगगुरु ऋषि आपकी बच्चों की ऑनलाइन योगा क्लास को लाइव रूप से लेते हैं 

संपूर्ण क्लास के दौरान  आपको समुचित मार्गदर्शन दिया जाएगा

कृपया नोट करें कि ये ऑनलाइन क्लासेस है एवं कोई भी व्यक्ति विश्व में कहीं से भी इनमें सम्मिलित हो सकता है

 

क्लास टाईमटेबल एंड कॉस्ट

1 हफ्ते में 3 दिन 

1 महीने में 12 क्लासेज 

4800/- प्रति माह

4:45pm-5:15pm भारतीय समय अनुसार

प्रतयेक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार 

 

क्लास में एनरोल करने के लिए क्लिक करें बच्चों की ऑनलाइन योग की क्लास

डिस्क्लेमर