बच्चों का  ऑनलाइन योग क्लास (4 से 6 वर्ष आयु वर्ग)-Bacchon Ka Online Yog

बच्चों को योग के द्वारा उन सभी लाभों की प्राप्ति हो सकती है जो की एक प्रोढ़ को होती है | सत्य तो यह है कि बच्चों को एक प्रोढ़ से अधिक लाभो की प्राप्ति हो सकती है | हमारी बच्चों की 4 से 6 वर्ष आयु वर्ग की योग की क्लासेस से बच्चों को विशिष्ट लाभो की प्राप्ति हो सकती है |

4 से 6 वर्ष आयु के बच्चों को हम अर्ली चाइल्डहुड की श्रेणी में रख सकते हैं | इन बच्चों का ज्ञान प्राप्ति हेतु तीव्र गति से मानसिक विकास हो रहा होता है | इस आयु वर्ग के बच्चे समय संबंधित चीजों से स्वयं का तादातम्य स्थापित कर रहे होते हैं | उदाहरण के लिए उनका ध्यान 5 से 10 मिनट की समय अवधि में किसी एक चीज पर टिक सकता है | इस उम्र के बच्चों के शारीरिक क्रियाकलाप धीरे-धीरे समन्वित होने लगते हैं तथा इन बच्चो का अपनी शारीरिक क्रियाकलापों के लिए बड़ों पर आश्रित होना धीरे-धीरे कम हो रहा होते हैं | यद्यपि उन पर एक नजर रखने वाली आंख तो अभी भी चाहिए | भाषा पर धीरे-धीरे पकड़ बना रही होती है | कम से कम चार संवाद एक के बाद एक करने के लिए इस समय वे तैयार हो रहे होते हैं | सामाजिक एवं भावनाओं के स्तर पर इस समय वह अधिक संवेदनशील  हो रहे होते हैं | जिस व्यक्ति के साथ वे अधिक सहज होते हैं उसके प्रति सजग हो रहे होते हैं | इस उम्र के बच्चों को जैसी स्थिति मिल रही होती है उसके अनुसार वह कार्य कर रहे होते हैं | हमारी ऑनलाइन योग की बच्चों की कक्षाओं का उद्देश्य है कि इन बच्चों को उन सभी लाभों की प्राप्ति हो जाए जिन्हें प्राप्त करने के लिए वह सक्षम हो चुके हैं |

तो यहाँ समझते हैं कि बच्चों को योग के माध्यम से किन विशिष्ट लाभो की प्राप्ति हो सकती है :

 

बच्चों की ऑनलाइन योग की क्लास के लाभ (4 से 6 वर्ष आयु वर्ग) :

योग इस उम्र के बच्चों की ऊर्जा का एकदम सही चैनेलाइजेशन कर देता है |

मोबाइल एवं अन्य गैजेट्स के प्रति बच्चों के एडिक्शन को योग दूर कर देता है

इस समय जबकि शरीर संतुलन को सीख रहा होता है योगासन एकदम सटीक तरीकों से बच्चों में साधापन एवं संतुलन दोनों को श्रेष्ठ स्तर पर पैदा कर देते हैं |

इस उम्र के बच्चों में संस्कारो का निर्माण तेजी से हो रहा होता है |योग इन संस्कारों का सटीक चैनेलाइजेशन करता है | जिससे बच्चों में श्रेष्ठ विचार आने का दरवाजा खुलता है |.

सीखने के इस उच्चतम स्तर पर योग बच्चों को गहरी एवं संतुलित सांस लेने की तकनीक सिखा देता है | और यह तकनीक ही नीव का पत्थर होती है जिस पर आधारित हो एक श्रेष्ठ मानवीय मस्तिष्क एवं शरीर का निर्माण हो पाता है |

 

बच्चों की ऑनलाइन योगा क्लास के मुख्य बिंदु

आपको एक निश्चित समय पर क्लास में प्रवेश के लिए लॉग इन करना होगा

योगगुरु ऋषि आपकी बच्चों की ऑनलाइन योगा क्लास को लाइव रूप से लेते हैं 

संपूर्ण  क्लास के दौरान  आपको समुचित मार्गदर्शन दिया जाएगा

कृपया नोट करें कि ये ऑनलाइन क्लासेस है एवं कोई भी व्यक्ति विश्व में कहीं से भी इनमें सम्मिलित हो सकता है

 

क्लास टाईमटेबल एंड कॉस्ट

1 हफ्ते में 3 दिन

1 महीने में 12 क्लासेज

4800/- प्रति माह

4:00pm-4:30pm भारतीय समय अनुसार

प्रतयेक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार

 

क्लास में एनरोल करने के लिए क्लिक करें बच्चों की ऑनलाइन योग की क्लास

डिस्क्लेमर