बच्चों हेतु ऑनलाइन योग क्लासेस (11 से 13 वर्ष आयु वर्ग)- Bacchon hetu Online Yog

बच्चों को योग के द्वारा उन सभी लाभों की प्राप्ति हो सकती है जो की एक प्रोढ़ को होती है | सत्य तो यह है कि बच्चों को एक प्रोढ़ से अधिक लाभो की प्राप्ति हो सकती है | हमारी बच्चों की 11 से 13 वर्ष आयु वर्ग की योग की क्लासेस से बच्चों को विशिष्ट लाभो की प्राप्ति हो सकती है |

इस आयु वर्ग के बच्चों मे तेजी से हार्मोनल बदलाव हो रहे होते हैं | परिणाम स्वरुप शारीरिक एवं भावनात्मक स्तर पर काफी परिवर्तन बहुत तेजी से आ रहे होते हैं | बच्चों का सारा ध्यान स्व केंद्रित हो जाता है जहां वे चाह रहे होते हैं कि दूसरे लोग भी उन्हें वैसे स्वीकार करें  जैसे कि वे हैं | यह बच्चे चाह रहे होते हैं की संपूर्ण जगत ही उन्हें पसंद करने लगे | यद्यपि यह संभव ही नहीं है | इस टीनएज की आरंभिक चरणों में क्योंकि काफी हार्मोनल परिवर्तन हो रहे होते हैं | अतः इन बच्चों में मूड स्विंग्स भी होने लगते हैं | संयम ही इस समय पेरेंट्स की सर्वोत्तम आवश्यकता है क्योंकि इस आयु वर्ग के बच्चों की एनर्जी तो अपने उछाल पर होती है जिसे हर कोई नहीं समझ सकता | इसी समय योग एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में कार्य कर सकता है जिससे इस आयु वर्ग के बच्चों मे शारीरिक,मानसिक एवं भावनात्मक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ समन्वय स्थापित किया जा सकता है | हमारी इस आयु वर्ग के बच्चों की ऑनलाइन योगा क्लासेस का उद्देश्य ही यह है कि यह बच्चे  वह दिशा पकड़ ले जो इस उम्र में उन्हें सार्थकता की ओर बढ़ा सके |

.चलिए समझते हैं कि इस आयु वर्ग के बच्चों को योग करने से क्या लाभ मिल सकते हैं

 

बच्चों को योग करने के लाभ (11 से 13 वर्ष आयु वर्ग)

इस आयु वर्ग के बच्चों में बहुत से हार्मोनल बदलाव बड़ी ही त्वरित गति से हो रहे होते हैं | यहां योग इन बच्चों की ऊर्जा को समुचित तरीके से चैनेलाइज कर पाता है | परिणामत: इन बच्चों के व्यक्तित्व का श्रेष्ठतम विकास होता है |

इस आयु वर्ग के बच्चों का सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा होता है | प्राचीन भारतीय योग पद्धति की तकनीक यहां पर बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इससे यह बच्चे न सिर्फ स्वस्थ जीवन शैली को समग्रता से अपनाते हैं बल्कि भविष्य में भी इसको बनाए रखने के प्रति प्रतिबद्ध हो जाते हैं |

इस उम्र के बच्चों के उतावलेपन को मेडिटेशन समत्व एवं स्थिरता देता है | इससे यह बच्चे निर्माणकारी कार्यों की ओर अग्रसर हो पाते हैं |

 

बच्चों की ऑनलाइन योगा क्लास के मुख्य बिंदु  (11 से 13 वर्ष आयु वर्ग)

आपको एक निश्चित समय पर क्लास में प्रवेश के लिए लॉग इन करना होगा

योगगुरु ऋषि आपकी बच्चों की ऑनलाइन योगा क्लास को लाइव रूप से लेते हैं  

संपूर्ण क्लास के दौरान  आपको समुचित मार्गदर्शन दिया जाएगा 

कृपया नोट करें कि ये ऑनलाइन क्लासेस है एवं कोई भी व्यक्ति विश्व में कहीं से भी इनमें सम्मिलित हो सकता है

 

क्लास टाईमटेबल एंड कॉस्ट

1 हफ्ते में 3 दिन 

1 महीने में 12 क्लासेज 

4800/- प्रति माह

5:30pm-6:15pm IST

प्रतयेक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार 

 

क्लास में एनरोल करने के लिए क्लिक  करें  क्च्चों की ऑनलाइन योग की क्लास

 

डिस्क्लेमर