दिव्यांगों के लिए योग- Divyango ke liye Yog
यहां हम समझते हैं कि दिव्यांगों में योग क्यों और किस प्रकार से कार्य कर सकता है ? दिव्यांगता एक सीमित क्षमता है,जहां पर सामान्य से कम स्तर पर व्यक्ति देख पाता है,सुन पाता है,शारीरिक क्रियाकलाप कर पाता है एवं मानसिक रूप से कार्य कर पाता है अथवा उपरोक्त वर्णित का कोई सम्मिश्रण व्यक्ति विशेष में होता है | शारीरिक रूप से कम सक्षमता में योग तारतम्यता को जागृत करने में एक ठहरी हुई झील में पत्थर फेंकने जैसा कार्य करता है | जिससे कुछ तरंगे उठे एवं अंदर कुछ कम्पित हो |
एक योगा ट्रेनर के लिए आवश्यक है कि वह विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता को समझ सके एवं वह कर सके जिससे कुछ तारतम्यता की स्थापना हो सके | योग के विशेषज्ञ को यह समझना आवश्यक है कि दिव्यांगों का एक अनुपात होता है | वह कम से मध्य, मध्य से अधिक अथवा इन सब के बीच में कहीं स्थित हो सकता है | प्रत्येक व्यक्ति की दिव्यांगों भिन्न है तथा प्रत्येक दिव्यांगों के लिए योग के द्वारा विशेष प्रकार के एडजस्टमेंट की आवश्यकता होती है | एक योगा ट्रेनर को उपरोक्त वर्णित बात सदैव ध्यान रखनी चाहिए |
आइए अब आगे योगा फॉर दिव्यांगों को समझने हेतु उन तरीकों को समझते हैं जहां पर योग द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों को सहायता प्रदान की जा सकती है
दिव्यांगता के प्रकार
डेफ्नेस : सुनने की क्षमता से तात्पर्य रखता है जहां पर एक व्यक्ति भाषा संबंधी सूचनाओं को प्रोसेस करने में सक्षम नहीं है |.
हियरिंग इंपेयरमेंट : सुनने की वह कमी जिससे दिन प्रतिदिन के काम प्रभावित होते हैं
ऑर्थोपेडिक इंपेयरमेंट : सब्सटेंशनल इंपेयरमेंट जिसमें मस्कुलर स्केलेटन सिस्टम जिससे प्रतिदिन के क्रियाकलाप नकारात्मक रूप से प्रभावित होते हैं ||
लर्निंग डिसेबिलिटी फंडामेंटल फिजियोलॉजिकल प्रक्रिया में किसी भी स्तर की बाधा आती हो उदाहरण के लिए लिखना,बोलना सुनना इत्यादि में |
इमोशनल डिस्टरबेंस : असामान्य व्यवहार के पेटर्न्स, दुख,अवसाद,भय इत्यादि
इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी : सामान्य इंटेलेक्चुअल प्रक्रिया का कम स्तर
ऑटिज्म : विकासात्मक दिव्यांगों जहां वर्बल एवं नॉनवर्बल दोनों संवाद स्थापना में असामान्यता |
व्यक्ति जिन्हें दिव्यांगता है वो योग के द्वारा कैसे लाभान्वित हो सकते हैं
स्कूलों के द्वारा बच्चे जिन्हें दिव्यांगों है यदि वे योग प्रोग्राम करते हैं,उनमें समग्रता की भावना का विकास होगा साथ ही वे सामान्य व्यक्तियों जैसी मुख्य धारा की गतिविधियों में भी भाग ले सकेंगे | यही लाभ युवाओं, एवं प्रोढ़ व्यक्तियों को भी योग के माध्यम से मिलता है |
बच्चे जिन्हें दिव्यांगों है यदि वह योग करेंगे तो वह उत्साही होंगे जीवन के प्रति आनंदित होंगे उनमें सकारात्मक भावनाओं का निर्माण होगा | यही लाभ युवाओं एवं प्रोढ़ व्यक्तियों को भी योग के माध्यम से मिलता है |
स्कूलों के डिसेबल्ड बच्चे यदि योग करेंगे तो उनके मनों में अन्य सामान्य बच्चों के प्रति भी समानता की भावना विकसित होगी | क्योंकि योग समग्रता सिखाता है यूथ एवं प्रोढ़ डिसएबल व्यक्तियों में भी योग के द्वारा अन्य व्यक्तियों के प्रति समानुभूति की भावना का विकास होगा |
योग का अभ्यास कोई व्यक्ति विशेष करें अथवा सामूहिक रूप से कोई समूह करें |बच्चे युवा या प्रोढ़ सभी में स्वास्थ्य के प्रति समग्र जागरूकता एवं योगिक जीवन शैली का विकास होगा
हमारे प्रोग्राम के द्वारा व्यक्ति / समूह जिनको लाभ की प्राप्ति होगी
स्कूल के वे बच्चे जिन्हें दिव्यांगता है : वे सभी दिव्यांगता सम्मिलित हैं जिनकी लिस्ट हमने ऊपर दी है
व्यक्ति विशेष दिव्यांग : वे सभी दिव्यांगता सम्मिलित हैं जिनकी लिस्ट हमने ऊपर दी है
ऐसे समूह जिसमें दिव्यांग बच्चे अथवा व्यक्ति विशेष सम्मिलित हैं-दिव्यांग बच्चे युवा एवं प्रोढ़ सभी सम्मिलित हैं और वे सभी दिव्यांगता सम्मिलित हैं जिनकी लिस्ट हमने ऊपर दी है
नोट : हमारा यह प्रोग्राम ऑनलाइन भी कंडक्ट किया जा सकता है |
प्रोग्राम्स की जानकारी
हमारे प्रोग्राम्स का निर्माण इस भांति किया गया है कि वे दिव्यांगता में प्रभावी रूप से सहायक हो सके
हम सामग्र स्वास्थ्य हेतु निम्नलिखित तीनों स्तंभों पर कार्य करते हैं : शारीरिक स्वास्थ्य,मानसिक स्वास्थ्य, आध्यात्मिक स्वास्थ्य हमारा मानना है कि इन तीनों पर समान रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है |
प्रत्येक बच्चे की निजी खाने की आदतों एवं पेटर्न्स को समझना : हम संतुलित एवं कर सकने योग्य योग डाइट के अभ्यास को बढ़ावा देते हैं |
समूह विशेष के लिए परिष्कृत करना : हम योग के आसान सटीक तकनीक के माध्यम से करवाते हैं | साथ ही साथ यह भी ध्यान रखते हैं कि आप उसको सहज रूप से आसानी से कर पाए |
हम इस बात का विशेष ध्यान रखते हैं कि आसन एवं उनको करने की टेक्निक आपके लिए बिलकुल पेन फ्री हो | उनको करने में आपको कोई असहजता ना हो | विद्यार्थी को अती की ओर नहीं धकेलते बल्कि आपके लिए सहज एवं आनंदमयी रूप से आसनों को करने का का वातावरण तैयार करते हैं
हम योगासनों एवं एक्सरसाइज की ऐसी श्रृंखला तैयार करते हैं जो आप आसानी से कर पाए.
हम आपको समुचित विश्राम का पैटर्न भी सिखाते हैं
हमारे प्रोग्राम्स में क्या सम्मिलित है
आवश्यकता अनुसार परिष्कृत योगासन
आवश्यक जीवन शैली संबंधी बदलाव
योगिक भोजन संबंधी सलाह
सूर्य नमस्कार,तकनीक सहित
संतुलित एवं प्रभावशाली कार्डियो,उचित रक्त के संचार हेतु
ध्यान मेडिटेशन
प्राणायाम
हमारे प्रोग्राम्स को करने की कार्य प्रणाली
हमारे योगा थैरेपिस्ट समूह विशेष को सप्ताह में दो योग सेशंस करवाते हैं | ये सेशंस ऑनलाइन अथवा स्वयं उपस्थित होकर दोनों रूप से हो सकते हैं |
3 महीने की समय अवधि में कुल 24 योगा सेशन करवाए जाते हैं
योगा थैरेपिस्ट समूह को आसनों का अभ्यास करवाते हैं | यह विशिष्ट रूप से ध्यान रखा जाता है की आसन सही तकनीक से बच्चे कर पाए |.
हमारे सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट समूह विशेष को स्वयं उपस्थित होकर अथवा ऑनलाइन 1 दिन का वर्कशॉप करवाती है | जिसमें समूह विशेष को न्यूट्रिशस भोजन एवं जीवन शैली संबंधी जानकारी दी जाती है |
प्रथम दिन के न्यूट्रिशन सेशन को ही आगे बढ़ाते हुए हमारी न्यूट्रीशनिस्ट एक और न्यूट्रीशन सेशन का आयोजन करती है जिसमें समूह विशेष को समझाया जाता है कि उनको क्या खाना चाहिए ? या कौन सी ऐसी चीज है जिनको खाने से उन्हें बचाना चाहिए| हमारी सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट कुल तीन सेशन आयोजित करेंगी | |
हमारी मेंटल हेल्थ साइकोलॉजिस्ट समूह विशेष के साथ में स्वयं उपस्थित होकर अथवा ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन करती है | जिसमें समूह विशेष के जीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाले तनाव एवं ना दिखाई देने वाले तनाव के बारे में जानकारी दी जाती है |
प्रथम दिन के सेशन को ही आगे जारी रखते हुए हमारी काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट बच्चों के साथ स्वयं उपस्थित होकर अथवा ऑनलाइन एक और सेशन करवाती है, जिसमें तनाव का प्रबंध किस प्रकार से किया जा सकता है? इस हेतु क्या स्ट्रेटेजीज हो सकती है |हमारी मेंटल हेल्थ साइकोलॉजिस्ट कुल तीन सेशन आयोजित करेंगी |
जैसे ही प्रोग्राम अपनी समाप्ति की ओर होता है समूह विशेष की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जनरल गाइडेंस दी जाती है | इस सेशन में हमारे योगा थैरेपिस्ट,न्यूट्रीशनिस्ट एवं मेंटल हेल्थ साइकोलॉजिस्ट बच्चों को दिशा निर्देशन देते हैं कि किस प्रकार से वह अपने समग्र स्वास्थ्य की यात्रा को अनवरत रूप से जारी रख सकते हैं |
प्रोग्राम कॉस्ट
व्यक्ति विशेष के लिए : 3 महीने के लिए 50,000/- f
10 से 15 व्यक्तियों का समूह : 3 महीने के लिए 5,00,000/-
प्रोग्राम में रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
दिव्यांग व्यक्ति के लिए योग थेरेपी