उपरोक्त प्रश्न की सार्थकता इसमें है कि हम सभी सहमत हैं कि मेडिटेशन (ध्यान )तो सहज रूप से हम सभी के जीवन का एक अंग होना ही चाहिए | अब प्रश्न रहा कि ध्यान ऑनलाइन करें या ऑफलाइन करें? हम जरा ध्यान में ले कि ऑनलाइन मेडिटेशन करने से मेडिटेशन की सार्थकता तो प्रभावित नहीं हो रही? ऑनलाइन मैडिटेशन यही तो होता है कि एक डिवाइस हमारी इंद्रियों (देखना, सुनना) के लिए माध्यम का कार्य करता है | हम हमारी चॉइस के योग गुरु के सानिध्य में मेडिटेशन कर पाते हैं | ऑनलाइन मेडिटेशन में हमारा आने-जाने का समय बचता है,ट्रैफिक में फंस जाने की चिंता का स्वत: निराकरण हो जाता है | घर पर हमारे प्रिय स्थान पर शांतिपूर्ण वातावरण में हम, हमारा डिवाइस( मोबाइल लैपटॉप ),हमारे प्रिय योग गुरु की उपस्थिति तथा मेडिटेशन का आनंद हो जाता है |
विज्ञान ने हमें ऑनलाइन हो जाने की सुविधा दी है | अब यह हमारे विवेक पर निर्भर है कि हम इस सुविधा का सदुपयोग करें या दुरुपयोग करें, निर्माणकारी बने या निरर्थक बने | ऑनलाइन मेडिटेशन क्लासेस के माध्यम से योग गुरु के निर्देशों को सुनना तथा उनकी अनुपालना सहज रूप से करना आसान हो जाता है | योग गुरु आपको ध्यान की गहराइयों में ले जाने हेतु किसी म्यूजिक या धुन का प्रयोग करना चाहे तो आसानी से कर सकता है | ऑनलाइन मेडिटेशन क्लास में आप योग गुरु की स्क्रीन के ठीक सामने होते हैं | गुरु आपकी शारीरिक स्थिति को आसानी से देख एवं समझ पाता है | तथा स्वयं के निर्देशों में आवश्यक बदलाव भी कर पाता है | ऑनलाइन होने से विश्व सही मायने में एक हो चुका है आप अपने प्रिय योग गुरु से मात्र एक बटन की दूरी पर हैं,चाहे आप विश्व में कहीं भी रह रहे हो | सूचना क्रांति ने कमाल ही कर दिया है | हमें भी विज्ञान की इस महान उपलब्धि का फायदा उठाना चाहिए तथा ऑनलाइन योग,ऑनलाइन मेडिटेशन को सहर्ष स्वीकार करना चाहिए |
ऋषि सिंह (योग गुरु)
योगावास
Leave a comment