तेज़ दिमाग के लिए योगासन

 तेज़ दिमाग के लिए योगासन – Tez dimaag ke liye yogasana

योग की प्रामाणिक शारीरिक अभिव्यक्ति में क्या सम्मिलित होता है। योग आसनों को करने की सामान्य परिकल्पना को यहाँ पढियें :-

  1. योग आसनों को करने के लिए मस्तिष्क शरीर को निर्देशन देता है कि शरीर एक नियत अवस्था में आजाए-यहाँ शरीर एवं मस्तिष्क के मध्य एकत्व का प्रयास होता है।
  2. योग आसनों को करने की सटीक तकनीक सीखना जिससे कि शरीर एवं मस्तिष्क के मध्य समत्वभाव की स्थापना हो सके। इससे स्वास्थ्य की समग्रता की प्राप्ति होती है।

आसन, योग सीखने का तीसरा एवं अतिमहत्वपूर्ण अंग होते हैं। आसन योग की द्रड एवं शारीरिक अभिव्यक्ति होते हैं। योग के जो बाकि सात अंग हैं यम, नियम, प्राणायाम, प्रत्याहारा, धारणा, ध्यान, समाधि-ये सभी योग की अप्रत्यक्ष शारीरिक अभिव्यक्ति हैं, जिनका मस्तिष्क से सीधा संबंध है।

अत: आसन योग के प्राथमिक अभ्यास की विद्या हैं। योग आसनों से मस्तिष्क एवं शरीर के मध्य सर्वोच्य तालमेल की स्थापना होती है। इससे व्यक्ति मैं कौन हूँ। इस प्रश्‍न के उत्तर को जानने के मार्ग पर बढने लगता है। योग आसन अपने आप में ही अति विस्त्रित विषय है जिसका समग्र समुचित रूप से उल्लेख यहाँ पर संभव नहीं है। योग आसनों को मात्र एक जिज्ञासु मस्तिष्क ही समझ सकता है।

यहाँ हम योग आसनों को ऐसे परिपेक्ष में समझाने का प्रयास करेंगे जिससे एक विषय के रूप में योग के विद्वार्थी को समझ आसके।

योग आसन मस्तिष्क एवं शरीर के मध्य श्रेष्ठतम् सामन्जस्य की स्थापना करते हैं। यहाँ पर समझते हैं कि योग आसनों के द्वारा उपरोक्‍त कथन कैसे प्राप्त किया जा सकता है। मस्तिष्क हमारी समस्त इंद्रियों का नियंत्रक केंद्र है। मानवीय शरीर अभ्यास के द्वारा किसी भी वातावरण या अवस्था में ढल सकता है। आसनों के द्वारा हम हमारे मस्तिष्क को अभ्यस्थ कर सकते हैं कि वह हमारे शरीर को किसी अवस्था विशेष में स्थिर बनाए रखें। योग आसनों को सटीक तकनीक से करने पर ही मस्तिष्क का उपरोक्‍त वर्णित अभ्यास संभव है। मस्तिष्क हमारे शरीर को किसी आसन की मुद्रा में बनें रहने का अभ्यस्थ बनाता है। अत: हमने समझा कि मस्तिष्क एवं शरीर योग आसनों में सामन्जस्य से कार्य करते हैं एवं यहीं से शरीर एवं मस्तिष्क में एकत्व का भाव स्थापित होने लगता है। योग के जिज्ञासु व्यक्ति योग गुरू के सानिध्य में अभ्यास करते हैं। अत: वे श्रेष्ठ स्थिति ‘‘योग: कर्मसु कौशलम्’’, जिसका उल्लेख श्री कृष्ण ने गीता में किया है की ओर बढते हैं।

योग आसनों के अनुशासित अभ्यास के द्वारा हमारे शरीर के ऊर्जा चक्र सक्रिय हो जाते है। इससे सम्पूर्ण शरीर में ऊर्जा का सुचारू संचार होता रहता है। ऊर्जा के सुचारू संचार से शरीर एवं मस्तिष्क में प्रसन्‍नचित्ता एवं चिर आनंद का भाव बना रहता है। इससे आंतरिक चिरशांति की स्थापना हमारे भीतर हो पाती है।

योग आसन शरीर एवं मस्तिष्क के द्वारा बाह्य रूप से किया जाने वाला योगाभ्यास है। इससे शारीरिक सौष्ठव एवं मानसिक विलक्षणता की प्राप्ति होती है।

योग आसनों को करने से हमारा शरीर अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकाल पाता है, इसका परिणाम श्रेष्ठ शारीरिक सौष्ठव की प्राप्ति होता है। योग आसनों से स्वास्थ्य की समग्रता की प्राप्ति होती है।

समत्व भव: आसनों के परिपेक्ष में इसका अर्थ हुआ आसनों की मुद्रा में सम्पूर्ण एकत्व। योग के विद्यार्थी का प्रमुख उद्देश्य आसनों को करने की सही एवं श्रेष्ठ तकनीक को सीखना होना चाहिए। इससे पैर के अंगुठे से लेकर सिर तक का एक सम्पूर्ण संतुलन स्थापित होगा। अत: समत्व भव: की प्राप्ति होगी। आसनों को सही तकनीक से करने पर सम्पूर्ण शरीर में रक्‍त का प्रवाह सही होता है जिससे आंतरिक अंग स्वस्थ बने रहते हैं। अत: व्यक्ति को स्वास्थ्य की समग्रता की प्राप्ति होती है।

योगावास में हम अष्टांग योग का अनुसरण करते हैं एवं इसी अष्टांग योग की विद्या को सिखाते भी है। इससे योग के विद्यार्थी की माँसपेशियाँ सशक्‍त एवं सुडौल बनती है, हडि्डयाँ मजबूत एंव गहरी होती है। शरीर सुडौल एवं लचीला बनता है। हमारा उद्देश्य है कि योग के विद्यार्थी में शारीरिक सुडौलता एवं मानसिक चिर शांति की प्राप्ति हो।

योग के प्रशिक्षु स्वयं की सर्वोच्च चेतना का अनुभव कर पाएं एवं वही से स्वयं के शरीर एवं मस्तिष्क का संचालन करने में सक्षम हो। उपरोक्‍त वर्णित स्थिति हम बाह्य जगत में ढूंढते रहते हैं जबकि ये सभी योग के अंदर विद‍्यमान रहती है।

लेखक : ॠषि सिंह

दिनांक  : 10th जुलाई 2023
सर्टिफाइड योग एंड मैडिटेशन ट्रेनर www.yogavaas.in #Yogaseeker #YogaTherapist # LifeStyleCoach #Naturelover #SeekerofCosmos