योगिक डाइट -Yogic Diet
हमारे योगिक डाइट प्रोग्राम्स की लिस्ट अग्रलिखित है :
सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन न्यूट्रीशनिस्ट की टीम के साथ आप विश्व में कहीं से भी हमारी डाइट एवं न्यूट्रिशन से संबंधित सेवाओं का लाभ ले सकते हैं | हमारी न्यूट्रीशनिस्ट की टीम को न्यूट्रीशन साइंस के आधार पर हीलिंग का वृहद अनुभव प्राप्त है |
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें |
आइए समझते हैं कि योगिक डाइट एवं योगिक न्यूट्रिशन क्यों हमारे लिए अति आवश्यक है ?
योगएक उपकरण है जिसके माध्यम से शरीर एवं मस्तिष्क में श्रेष्ठतम सामंजस बिठाया जा सकता है | स्वस्थ शरीर में एक स्वस्थ मस्तिष्क का निवास भी होता है | शरीर का निर्माण भोजन से होता है अतः स्वस्थ जीवन के लिए न्यूट्रिशस भोजन का सर्वाधिक महत्व है | एक योगिक डाइट से तात्पर्य सही को खाने से है ना की भूख लगने पर न खाकर दमन करने से | स्वादिष्टता एवं विभिन्न प्रकार के व्यंजन सही खाने के महत्वपूर्ण अंग होते हैं |
योगिक डाइट से क्या तात्पर्य है ?
योगिक डाइट अर्थात शुद्धता | मस्तिष्क में चिर शांति एवं आनंद | योगिक डाइट में सम्मिलित होती है शुचा | अर्थात साफ-सुथरापन हाइजीन कि कैसे भोजन बनाया गया है?परोसा गया है? एवं विशेष तौर से खाया गया है ? यहां केवल भोजन की शुद्धता एवं सात्विकता की बात नहीं है बल्कि वातावरण की शुद्धता एवं सात्विकता की भी बात है, जहां पर की भोजन पकाया जा रहा है | साथ ही साथ वह मनोभाव जिससे भोजन को बनाया जा रहा है? इससे एक साधारण भोजन भी स्वादिष्ट व्यंजन की भांति काम कर सकता है भोजन को खाने वाले की मनोदशा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है यदि भोजन करते समय हम आनंदित हैं,विश्राम में है, समत्व में है तो भोजन अमृतमय औषधि का काम करता है |
प्रत्येक व्यक्ति का शरीर भिन्न होता है प्रत्येक व्यक्ति की फिजियोलॉजिकल आवश्यकता भी विभिन्न होती हैं | भिन्न-भिन्न आयु वर्ग होते हैं, भिन्न-भिन्न जीवन शैलियां होती हैं | अतः एक ही भोजन प्रणाली सभी के लिए उपयुक्त है,यह संभव नहीं है | जो एक व्यक्ति के लिए हेल्दी है वहीं दूसरे व्यक्ति के लिए अनहेल्दी भी हो सकता है, क्योंकि दोनों की पल-पल बदलती हुई शारीरिक एवं मानसिक आवश्यकताऐ भिन्न-भिन्न है | अतः स्वास्थ्यवर्धक भोजन भी सभी व्यक्तियों के लिए भिन्न-भिन्न होता है | हमारी योगवास के न्यूट्रिशन विशेषज्ञ आपकी निजी एवं वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आपके लिए कस्टमाइज्ड डाइट प्लान बनाते हैं जिससे आप शारीरिक एवं मानसिक स्तर पर समग्र स्वास्थ्य की प्राप्ति कर सकें |
यहां पर क्लिक करें एवं एनरोलमेंट के लिए डिटेल्स को भरें योगिक न्यूट्रिशन प्रोग्राम