बीमारी में योगिक डाइट- Bimari mein Yogic Diet

 

पहला सुख निरोगी काया | यदि शरीर स्वस्थ है तो इसके पीछे निश्चित रूप से एक हाथ न्यूट्रिशस भोजन या न्यूट्रिशस डायट का है | एक स्वास्थवर्धक न्यूट्रिशस आहार रोगों के निदान में अकेला ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा जाता है | इसके ऊपर यदि डाइट योगिक हो तो सोने पर सुहागा की स्थिति बन जाती है | सत्य तो यह है कि यदि रोगों से नैसर्गिक रूप से निदान चाहिए तो योगिक डाइट एक रामबाण औषधि है | योगिक न्यूट्रिशस भोजन के द्वारा असाध्य रोगों का भी निदान संभव है |

आयुर्वेद की एक प्रसिद्ध कहावत है “यदि भोजन गलत है तो दवाई कोई काम ही नहीं करेगी,किंतु यदि भोजन सही है तो दवाई की कोई आवश्यकता ही नहीं रह जाएगी ”

असाध्य रोगों की रोकथाम करने में भोजन संबंधी आदतें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं | यदि कोई व्यक्ति किसी रोग से ग्रसित है एवं उसके निदान की प्रक्रिया में लगा हुआ है, तो वहां पर भोजन संबंधी सटीक एवं उपयुक्त बदलाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं | भोजन संबंधित परिवर्तन विभिन्न लाइफस्टाइल संबंधित रोगों जैसे हाइपरटेंशन,डायबिटीज कैंसर एवं हाइपोथाइरॉएडिज्म के निदान में निर्णायक भूमिका निभाते हैं | एक ठीक तरीके से बनाया गया योगिक डाइट प्लान ओबेसिटी अर्थात मोटापे को कम करने में सटीक एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | जैसा कि विदित है मोटापा कई रोगों की जड़ बनता है | एक न्यूट्रिशस संतुलित योगिक डाइट प्लान के द्वारा विभिन्न स्थितियों जैसे गट, अर्थराइटिस,बैक पेन,  माइग्रेन को दूर करने में कारगर उपाय सिद्ध होता है | भोजन आधारित सप्लीमेंट्स सामान्य रूप से होने वाली कमियो जैसे कि विटामिन B12 की कमी,कैल्शियम की कमी,एनीमिया इत्यादि में योगिक डायट प्लान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है  |

योगावास में हम आपके स्वास्थ्य की विशिष्ट एवं निजी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आपका योगिक डाइट प्लान बनाते हैं | इसके प्रथम चरण में हम आपके कुछ ब्लड टेस्ट करवाते हैं जिससे कि हम जान सके कि आपके स्वास्थ्य की सटीक स्थिति क्या है ? इसके उपरांत भोजन संबंधित आपकी आदतों एवं परिपाठी को ध्यान में रखते हुए हमारे विशेषज्ञों की टीम आपको योगिक डाइट प्लान देती है | हमारे डाइट प्लान योगिक साइंस,आयुर्वेद एवं न्यूट्रिशन साइंस पर आधारित होते हैं | हमारा उद्देश्य होता है कि आपको रोग की जड़ से निदान की प्राप्ति हो, संपूर्ण एवं संतुलित न्यूट्रिशन की प्राप्ति हो,आपकी त्वरित गति से रिकवरी हो, तथा रोग के वापस होने की संभावनाएं ही समाप्त हो जाए |

 

प्रोग्राम कॉस्ट

17,000/- 3 महीने के लिए

  • 1 विस्तृत फ़ूड प्लान प्रत्येक माह
  • 3 विस्तृत फ़ूड प्लान 3 महीने में
  • 1 वौइस् कॉल सीनियर नूट्रिशनिस्ट के साथ
  • कुल 3 वौइस् कॉल सीनियर नूट्रिशनिस्ट के साथ
  • आपके हर सवाल का जवाब आपको व्हाट्सप्प मैसेज पे दिया जाएगा

 

फ़ूड प्लान के लिए यहां एनरोलमेंट करें

डिस्क्लेमर