हठ योग क्या होता है- Hatha Yoga Kya hota hai
हठ योग 1000 साल पुराना योग है, जो कि मुख्य रूप से शरीर एवं मस्तिष्क का प्रशिक्षण है। प्राचीन भारत की योग की श्रेष्ठ विद्याओं में हठयोग सम्मिलित है। हठयोग श्रेष्ठ क्यों है यहाँ पढते हैं।
1. हठयोग का प्रादुर्भाव लगभग 1000 वर्ष पूर्व हुआ था एवं हठयोग हमारी प्राचीन जीवनशैलि का अंग रहा है।
2. हठयोग शरीर एवं मस्तिष्क को स्वास्थ्य की संपूर्ण समग्रता की ओर ले जाता है।
हठयोग योग की प्राचीन भारतीय पद्धति है। हठयोगियों ने काया, वाचा, मनसा में से काया अर्थात शरीर पर अपना ध्यान केन्द्रित किया। हठयोग में शरीर के शुद्धीकरण की विभिन्न तकनिकों के माध्यम से एक योग साधक स्वयं के शरीर में से अपशिष्ट पदार्थों को यौगिक तकनीक के माध्यम से बाहर निकाल सकता है। इन तकनिकों से मानवीय शरीर स्वस्थ की समग्रता को बनाए रख पाता है। हठयोग की तकनीक से शारीरिक सौष्ठता की प्राप्ति होती है। ‘‘हठ’’ शब्द में ह से तात्पर्य सूर्य से एवं ठ से तात्पर्य चंद्रमा से होता है। हठयोग में आसनों एवं प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक सौष्ठता को बढाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
लेखक : ॠषि सिंह
दिनांक : 22nd June 2021
सर्टिफाइड योग एंड मैडिटेशन ट्रेनर www.yogavaas.in #Yogaseeker #YogaTherapist # LifeStyleCoach #Naturelover #SeekerofCosmos
Leave a comment